फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Savitri Bai Phule was the advocate of women's education

महिला शिक्षा की पैरोकार थी सावित्री बाई फुले

Sat, 11 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Savitri Bai Phule was the advocate of women's education
exam, lalitpur news - फोटो : demo
साईं ज्योति संस्था ललितपुर द्वारा सहरिया जन अधिकार परियोजना के अंतर्गत सावित्री बाई फुले के 120 वें परिनिर्वाण दिवस पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका ऊषा जायसवाल, विशिष्ट अतिथि प्रीति व्यास दीक्षित, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सूफिया और कन्या रावर इंटर कालेज की अध्यापिका भावना राठौर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सांई ज्योति संस्था के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले जी ने अपना सारा जीवन महिलाओं विशेषकर वंचित समुदाय महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए बहुत संघर्ष किया। इन्होंने अपने जीवनकाल में महिलाओं के लिए 18 स्कूल खोले। 
विज्ञापन


समाज सेविका ऊषा जायसबाल ने कहा कि हमें ऐसी महान विभूतियों पर गर्व है, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए कार्य किया गया है। कार्यक्रम के संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित प्रीति व्यास दीक्षित ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं का अधिकार है और हर हालत में यह अधिकार उन्हें मिलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों द्वारा बालिका शिक्षा के लिए संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में साईं ज्योति संस्था के रमन शर्मा, रोहित बैन्जामिन, सिद्ध गोपाल सिंह, यासमीन जहां, अजय प्रताप, राजीव मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, हीरालाल, रचना प्रजापति, प्रीति सहरिया, कमलेष अहिरवार, संजू अहिरवार, निसार खान, मीरा सहरिया आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया ने किया और आभार अरविंद चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed