फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   savan first somvar

सावन के पहले सोमवार को मूंदिरों में पहुंचे गिने चुने श्रद्घालु

Tue, 07 Jul 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
savan first somvar
सावन के पहले सोमवार को सुम्मेरा तालाब पर शिवजी की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सावन माह के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में कोरोना काल का असर देखने को मिला। मंदिरों में पूजा अर्चन के लिए गिने चुने श्रद्धालु पहुंचे और साधारण पूजा पाठ किया। मास्क और सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया। मंदिरों में भीड़ न जुटे इसके लिए पुलिस का पहरा भी बना रहा।
विज्ञापन

श्रावण माह का पहला सोमवार होने के कारण शहर के घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर, सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर, चंडी माता मंदिर स्थित शिव मंदिर, सुम्मेरा तालाब स्थित शिव मंदिर एवं तुवन मंदिर स्थित शिव मड़िया में इस बार साधारण तरीके से पूजा अर्चना की गई। थानेश्वर मंदिर, चंडी मंदिर एवं सुम्मेरा तालाब मंदिर में हर वर्ष सावन के माह में शिवलिंग निर्माण और अभिषेक कार्यक्रम भव्य तरीके से होते थे। लेकिन, इस बार कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन के तहत मंदिरों में गिने चुने लोगों ने ही अभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित किए।
विज्ञापन

थानेश्वर मंदिर के पुजारी सीताराम पुरोहित ने कहा कि लोग घरों में रहकर भी भगवान शिव की पूजा अर्चना, आराधना एवं शिवलिंग निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed