फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sant voice take care by heart

संत की वाणी हो तो दिमाग नहीं दिल लगाना चाहिए - आदर्शमति

Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
sant voice take care by heart
क्षेत्रपाल मंदिर में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में रविवार को आर्यिका आदर्शमति माताजी ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आर्यिका संघ से पिच्छिका पाकर श्रावक-श्राविकाएं भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्यिका आदर्शमति माताजी ने कहा कि चातुर्मास में रहकर जहां श्रावकों ने अनवरत धर्म आराधना की, तो संघस्थ आर्यिकाओं ने धर्म साधना की। उन्होंने कहा कि जीवन में भावना से ही कामना पूरी होती है। जब संत की वाणी हो तो दिमाग नहीं दिल लगाना चाहिए तभी वह अन्त:करण को छूकर हृदयग्राही बनती है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रावक श्राविकाओं ने संयम व्रत ग्रहण करने के उपरांत नवीन पिच्छिका आर्यिका माता को प्रदान की और पुरानी पिच्छिका को भक्ति पूर्वक ग्रहण कर पुर्ण्याजन किया। समारोह में तमाम जगह से पहुंचे भक्तों ने पुर्ण्याजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्यश्री के स्वर्ण जयंती आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य विद्यासागर महाराज की संगीतमय पूजन ब्रहमचारी मनोज ने संपन्न कराई। ब्रह्मचारी विद्याधर के अग्रज भ्राता महावीर अपने परिजनों के साथ भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किया। इधर, जैन बड़ा मंदिर नए मंदिर से भव्य पिच्छिका की शोभायात्रा अटा मंदिर होते हुए आर्यिका श्वेत मति, पृथ्वी मति, विदेह मति माता के सानिध्य में क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची। जिसमें श्रावक-श्राविकाएं हाथों में ध्वज एवं सिर पर पिच्छिका लेकर चल रहे थे। जबकि विशेष वाहन में पूजन के लिए अष्टद्रव्य लेकर पहुंचे। शोभायात्रा में आदिनाथ सेवा संघ बाहुबलि नगर, आदिनाथ सेवा संघ बडा मंदिर के स्वयंसेवक चल रहे थे। क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचने पर आर्यिका दुर्लभमति माताजी ने ससंघ आर्यिका संघ की अगुवाई की।
---------------
नवीन पिच्छिका का विमोचन हुआ
राष्ट्रीयता और सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रमों के बीच नवीन पिच्छिका का विमोचन हुआ। साथ ही संयम व्रत धारण कर पुरानी पिच्छिकाएं श्रावकों ने आर्यिकारत्न आदर्शमति माता के आशीर्वाद से ग्रहण की। इस मौके पर आर्यिका दुर्लभमति माताजी, आर्यिका आदर्शमति माता, आर्यिका अमूर्तिमति माता, आर्यिका गंतव्य मति माता, आर्यिका पृथ्वीमति माता, आर्यिका विदेतमति माता, आर्यिका अनुनयमति, आर्यिका अनुपममति, आर्यिका अनर्गमति, आर्यिका अनुभवमति, आर्यिका अधिगममति, आर्यिका अमंदमति, आर्यिका श्वेतमति, आर्यिका उद्योतमति, आर्यिका स्वस्तिमति, आर्यिका संवरमति, आर्यिका विनीतमति, आर्यिका निरूमति, आर्यिका परमार्थमति, आर्यिका अवायमति, आर्यिका अदूरमति माता को नवीन पिच्छिाकाएं प्रदान की गईं। इस मौके पर आदिनाथ सेवा संघ बाहुबलिनगर की ओर से जय जिनेंद्र पोस्टर का विमोचन किया गया।

--------------------
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेंद्र जैन, भगवानदास, कपूरचंद, मनोज जैन, अजित जैन, अकलंक जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र चौधरी, संजीव सौरया, प्रभात, प्रमोद जैन, सुवेंदु जैन, विमल जैन पाय, ज्ञान चंद इमलिया, शीलचंद, सुनील जैन, गोकुल चंद, पुष्पेंद्र जैन, अजय जैन, पवन जैन, अक्षय अलया, संजीव जैन, अखिलेश, गेंदालाल सतभैया, जिनेंद्र जैन, अभय जैन, विजय नेता, अशोक, विजय जैन, सुधीर जैन, संजय मोदी, धन्यकुमार जैन, अरविंद जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, सनत जैन मौजूद रहे।

संघस्थ आर्यिका को नवीन पिच्छिका देते

संघस्थ आर्यिका को नवीन पिच्छिका देते- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed