फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sanetization by fire brigade

आग बुझाने के साथ ही सैनिटाइज भी कर रही फायरब्ररागेड की गाड़ियां

Sun, 17 May 2020 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
sanetization by fire brigade
ललितपुर। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अब क्वारंटाइन सेंटर, हॉट स्पॉट व भीड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज कर रही हैं। फायर ब्रिगेड कर्मचारी हर समय सक्रिय रहकर आग और कोरोना दोनों से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दमकल की दो बड़ी व एक छोटी गाड़ी काम कर रहीं है। अब यही गाड़ियां कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर में गली- मोहल्लों, क्वारंटाइन सेंटर और भीड़ - भाड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से अमरपुर मंडी को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, ग्राम रौंड़ा स्थित अनुसंधान केंद्र को भी सेनिटाइज किया गया। इसके अलावा वर्णी चौराहा से बंधा रोड को भी सैनिटाइज किया गया। सोमवार को घंटाघर से नदीपुरा, हॉटस्पॉट क्षेत्र नदीपुरा क्षेत्र में सैनिटाजेशन का कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व बीते दिनों रेलवे स्टेशन पर छतरपुर व टीकमगढ़ आने वाली ट्रेनों के कारण रेलवे स्टेशन, जीआरपी एवं आरपीएफ थाना को भी सैनिटाइज कराया गया था।
विज्ञापन

आग लगने पर होता सैनिटाइज अवरुद्ध
अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में सैनिटाइज कराने के समय आग की सूचना मिलने पर तत्काल आग बुझाने को प्राथमिकता के साथ रवाना होना पड़ता है। ऐसे में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया बाधित होती है, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग बुझाकर आने के बाद उक्त बचे हुए क्षेत्र को सैनिटाइज भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed