{"_id":"699a0463329a6cb1440d391b","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-dm-immediately-provided-ration-card-to-a-beneficiary-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152037-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : एक लाभार्थी को डीएम ने तत्काल दिलाया राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : एक लाभार्थी को डीएम ने तत्काल दिलाया राशन कार्ड
विज्ञापन
- संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कई शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर नेहरूनगर निवासी उमा वर्मा व उसके पति ने राशन कार्ड न मिलने की शिकायत दर्ज कराई, उसने आरोप लगाया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उसका राशन कार्ड निर्गत नहीं हुआ है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए, तत्काल मौके पर ऑनलाइन राशन कार्ड बनाकर उसके पति सत्यनारायण जिलाधिकारी से सुपुर्द किया।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। उन्होंने एक-एक कर शिकायकर्ताओं को अपने पास बुलाया और उनकी पूरी बात सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया और शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्देशित किया कि तत्काल शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित कराएं और यदि तत्काल संभव न हो तो मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शेष बची शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं की समस्या का निस्तारण उनकी संतुष्टि के आधार पर होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, एडीएफओ सत्येंद्र तोमर, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह रही प्रमुख शिकायतें
-ग्राम निवाहो निवासी शिकायतकर्ता सुनीता ने दिव्यांग पेंशन एवं उनके साथ आए वृद्ध ऊदल सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण व समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर शिकायतकर्ताओं के आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र की तत्काल जांच करवाई और पेंशन योजनाओं में आवेदन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-आदिवासी समुदाय की दो महिलाएं वर्षा और रजनी ने जिलाधिकारी से आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महरौनी को फोन कर महरौनी क्षेत्र में स्थान चिह्नितकर आदिवासी महिलाओं को खेती की भूमि व आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
-जनसुनवाई में ग्राम झरकौन के गरीब किसानों की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ चकबंदी व तहसीलदार सदर को संयुक्त जांचकर नियमानुसार कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
-एक कृषक ने मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पटल सहायक को 03 दिनों में शिकायतकर्ता के साथ अन्य और भी 40 लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि अंतरित करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं शिकायतें
तहसील का नाम- कुल शिकायतें - निस्तारित शिकायतें
ललितपुर - 38 - 06
तालबेहट - 53 - 08
मड़ावरा - 07 - 01
महरौनी - 09 - 01
पाली - 04 - 02