फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sample of teenager taken for DNA test, cremated

Lalitpur News: डीएनए जांच के लिए लिया किशोरी का नमूना, किया अंतिम संस्कार

Sat, 31 Dec 2022 10:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sample of teenager taken for DNA test, cremated
तालबेहट (ललितपुर)। पूराकलां थाना अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में शुक्रवार को बेतवा नदी में चमरूआ घाट के पास मिले शव का शनिवार को बबीना में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला प्रशासन ने किशोरी की डीएनए जांच के लिए नमूना एकत्र करने के बाद देर रात किशोरी के परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार को बेतवा नदी में मिले क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सात दिसंबर को बबीना से लापता किशोरी के परिजनों को मौके पर बुलवाया था। परिजनों ने शव को क्षत-विक्षत देखकर किशोरी के होने से इंकार कर दिया था। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें किशोरी के शव का डीएनए जांच के लिए नमूना अपने रख लिया है। पुलिस ने बबीना निवासी लापता किशोरी के परिजनों से संपर्क साधते हुए कहा कि शव की डीएनए रिपोर्ट आने में देरी लगेगी ऐसे में शव अधिक समय तक रखा नहीं जा सकता है। शव काफी हद तक लापता किशोरी से मिलने की बात कहते हुए उसका अंतिम संस्कार कराने की सलाह दी। इस मामले में जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed