फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi yog sandesh yatra

सात सितंबर को ललितपुर में निकलेगी समाजवादी योग संदेश यात्रा

Thu, 26 Aug 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
samajwadi yog sandesh yatra
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से 28 अगस्त से 15 सितंबर तक समाजवादी योग संदेश यात्रा लेकर योगगुरू आचार्य अजय पाठक मैनपुरी, औरैया, कानपुर, देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट आदि जनपदों में पहुंच रहे हैं। बताया कि समाजवादी योग संदेश यात्रा कार्यक्रम सुबह 07 बजे से 09 बजे और शाम 05 बजे से 07 बजे तक संपन्न होगी। योग सिखाने के लिए कार्यकर्ता एवं गैर राजनीतिक लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बुलाए जाएंगे। कम से कम 500 लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समाजवादी योग संदेश यात्रा की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता खुशाल चंद्र साहू ने बताया कि यह यात्रा सात सितंबर को ललितपुर में निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में सुबह 7 से 9 एवं शाम 5 से 7 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed