फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party worker protest agaisnt bill

सपाइयों ने कृषि अध्यादेश के विरोध में पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker protest agaisnt bill
धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर । सोमवार को घंटाघर पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून को लेकर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर शासन रूपी पुतला दहन किया। साथ ही व्यापारियों से भारत बंद समर्थन की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। राज्यपाल के माध्यम से सपाइयों ने केंद्र सरकार से मांग उठाई कि हाल ही में लागू किए गए किसान विरोधी तीनों कृषि बिलों को तत्काल वापस लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने एवं आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपाई घंटाघर पहुंचे। जहां किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण और कृषि कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा की किसान विरोधी कृषि नीतियों के चलते केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। इससे समूचे देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान को न तो गेहूं, धान व अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और न ही उनकी आय दुगनी हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूलसिंह नन्ना, दशरथ लंबरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, शिशुपाल यादव, विजय यादव, आशीष अहारिया, इंजी.हृदेश मुखिया यादव, नेपाल यादव, रुपेश अहिरवार, जगदीश कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह यादव एड., राजेन्द्र सिंह शिक्षक, नीलू कुशवाहा, जीतू सरदार, विनोद रैकवार, कोमल प्रजापति, करन पाल, शाकिर अली, महेंद्र सिंह, गिरधारी यादव,गीता मिश्रा, सुरेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, रहीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले भर में किसान यात्राओं का आयोजन करेगी सपा
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में जिले भर में किसान यात्राओं का आयोजन करेगी। किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ की मांग को लेकर सपा नेता पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किसान यात्राएं जिले भर में संचालित करेंगे। अन्नदाता की समस्याओं को सुलझाने को पार्टी हर प्रकार का संघर्ष करने के लिए तत्पर रहते हुए किसानों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed