फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party protest, lathicharge students

छात्रों के साथ की गई बर्बरता से लाठी चार्ज के विरोध में सपा ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party protest, lathicharge students
छात्र सभा के लोगों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार की शाम छात्रों पर लाठी चार्ज करने के मामले में बुधवार को सपा छात्र सभा के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। समाजवादी छात्रसभा ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करने की मजिस्ट्रियल जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों की अंकतालिकाओं में नंबर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि इस बार इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में सभी छात्रों केे प्रमोट किया गया है, लेकिन राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों की लापरवाही के चलते छात्रों के पिछले वर्ष व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक यूपी बोर्ड को नहीं भेजे गए हैं। इससे कॉलेज के 877 छात्रों को प्रमोट तो किया गया पर अंक सूची में उनके अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इससे छात्रों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में बिना अंक के प्रवेश के लिए उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। छात्रों की आगे की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते दिन राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से जिला प्रशासन से अपनी बात रख रहे थे, इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज की गई। जिसकी संगठन घोर निंदा करता है। उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र ही छात्रों के अंक तालिकाओं में नंबर दर्ज कराए जाएं। जिससे छात्रों के भविष्य से खराब न हो। अन्यथा समाजवादी छात्रसभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान ज्योति सिंह लोधी, राजेश यादव, सम्यक जैन, आधार सिंह यादव, नेपाल सिंह, निजाम शाह, नमन कुशवाहा, विवेक यादव, महेंद्र सिंह यादव, मनीष साहू, सौरभ शर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, सचिन, श्रीराम, भैरव यादव, कृष्णदेव यादव, गोलू यादव, सत्यम साहू, आसिफ खान, अभय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आग जली लकड़ी से मारने का वीडियो हो रहा वायरल
सोमवार की रात्रि में राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस छात्रों को मारपीट कर खदेड़ती नजर आ रही है। इस वीडियो में मारपीट को देखकर हर कोई हतप्रभ है। वीडियो में आग से जली लकड़ी से मारपीट की जा रही है। कई छात्र कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। छात्र लाठीचार्ज से बचने के लिए इधर-भागते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed