{"_id":"616b2d389605fb2cb37e56ce","slug":"samadhan-diwas-dictict-magistrate-lalitpur-news-jhs206742092","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम एसपी व एसडीएम
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी में शनिवार को सामुदायिक भवन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महरौनी तहसील में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान यहां एक समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समाधान के निर्देश दिए। तहसील महरौनी में 66 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 14, पुलिस विभाग के 17, विकास विभाग के 2, नगर पंचायत 3 , विधुत 5, पूर्ति 4 एवं अन्य विभागों के कुल 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मोहम्मद कमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी केशव नाथ, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य जनपद/ तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इन प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं। जिले को आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।