{"_id":"64d547a20d42b485f7041b74","slug":"salute-at-martyr-memorials-in-police-line-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2135-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस लाइन में शहीद स्मारकों पर दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस लाइन में शहीद स्मारकों पर दी सलामी
Fri, 11 Aug 2023 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय गीत बजाकर शहीदों को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर सलामी देेकर माल्यार्पण करते हुए शहीदों को याद किया।
इस दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन बजाते हुए शहीदों को याद किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को शहीद होने वाली महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी।
वहीं क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने पुलिस बैंड के साथ तुवन चौराहा पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर सलामी दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद सहित कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।