{"_id":"5e62a57f8ebc3eebc817fb34","slug":"sale-of-raw-liguor-being-done-by-innocent-people-lalitpur-news-jhs1619117104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों से कराई जा रही कच्ची शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों से कराई जा रही कच्ची शराब की बिक्री
विज्ञापन
मासूमों से कच्ची शराब खरीदते लोग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आबकारी विभाग भले ही शराब नष्ट कर अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन एक सच्चाई यह है कि प्रशासन के तमाम वादों के बाद भी शहर में खुले आम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। वहीं शराबी भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
होली के पर्व को शांति व सुरक्षा से मनाए जाने के लिए शासन ने पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं है। वहीं विभिन्न थानों पर पीस कमेटी की बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जा रही है। साथ ही आबकारी विभाग भी त्योहार को मद्देनजर रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के अड्डों पर जाकर शराब का लहन नष्ट कर अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि विभिन्न दावों के बाद भी शहर में अवैध शराब बिक्री थम नहीं रही है।
शहर में अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर शराब की बिक्री मासूमों से कराई जा रही है। स्थिति यह है कि जिन बच्चों के हाथों में कलम व कॉपी होना चाहिए। उन हांथों में अवैध शराब ही दुकान थमाई जा रही है। यह मासूम दिन में तपती धूप में शराब बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। यह स्थिति यहीं बिक्री तक ही नहीं थम रही है। खरीदने वाले अधिकांश लोग बिक्री वाले स्थान ही इसका सेवन करते हैं। इससे मासूमों पर भी फर्क पड़ता है। ऐसी ही स्थिति शहर में शुक्रवार बिकी रही शराब के विभिन्न अड्डों पर देखने को मिली। इनमें एआरटीओ कार्यालय के पास नहर पर मासूम शराब बिक्री कर रहे थे। जहां पर पास में खरीददार भी बैठकर पीने में मस्त थे। कैलगुवां चौराहे पर भी मासूमों से शराब बिक्री कराई जा रही थी। साथ ही कांशीराम कालौनी कजे पास भी बच्चे ही शराब बेचते नजर आए। इसके अलावा पनारी नहर रोड के पास टपरियन बस्ती रास्ते पर मासूम के हाथों से बिक्री की जा रही थी। इससे विभागीय कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
शहर में विभिन्न स्थानों पर बच्चों द्वारा अवैध शराब बेचने की जानकारी हुई है। इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
सुभाषचंद्र
जिला आबकारी अधिकारी

आरटीओ ऑफिस के पास कच्ची शराब बेचता बच्चा- फोटो : LALITPUR