फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Salary of BPM of CHC Jakhora stopped for wrong reporting

Lalitpur News: गलत रिपोर्टिंग करने पर सीएचसी जखौरा के बीपीएम का वेतन रोका

Fri, 31 Oct 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salary of BPM of CHC Jakhora stopped for wrong reporting
- संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में सीएचसी बार, बिरधा, जखौरा, मड़ावरा व महरौनी के उपकेंद्र स्तरीय प्रसव इकाइयों को बढ़ाएं। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ाया जाए। यह बात मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कही।

सीडीओ ने आकांक्षात्मक ब्लाॅक मड़ावरा में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपकेंद्र स्तरीय प्रसव इकाइयों को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी बार, बिरधा, जखौरा को उपलब्धि प्राप्त करने तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में फ्री ड्राप बैंक सुविधा मात्र 74 प्रतिशत उपलब्धि की गलत रिपोर्टिंग पर ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक का वेतन रोक दिया गया। मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में एएनसी के रजिस्ट्रेशन व हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांच कम होने व सीएमएस के बैठक में उपस्थित न होने और कुपोषित बच्चों को कम भर्ती होने पर नाराजगी व्यक्त की। टीबी नोटिफिकेशन में सितंबर माह में कम नोटिफिकेशन होने पर ब्लाॅक जखौरा, महरौनी व बार और मेडिकल कॉलेज को नोटिफिकेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। आरबीएसके के अंतर्गत बिरधा क्षेत्र में कम भ्रमण व स्वास्थ्य परीक्षण पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव व टीकाकरण में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायती राज अधिकारी को ग्रामवार साफ सफाई की व्यवस्था, जलभराव को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed