फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Salary of absent employees will be stopped in training session

प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन

Sat, 12 Feb 2022 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Salary of absent employees will be stopped in training session
ललितपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के संबंध में प्रशिक्षण प्रभारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि 12 से 16 फरवरी तक राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले पीठासीन व मतदान अफसरों के द्वितीय प्रशिक्षण सत्र में कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित रहता है तो उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1263 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं, जिनमें से प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 5052 कर्मचारियों को 12 से 16 फरवरी 2021 तक राजकीय इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या तीन से 10 व 12, 13, 14 और 16 से 21 तक दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम पाली का समय प्रात: 9.30 बजे से एक बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से 5.30 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान निर्धारित समय से पहले किसी भी कर्मचारी बाहर नहीं जाएगा। दस बजे तक प्रशिक्षण में न आने वालों से मोबाइल से बात कर कारण पूछा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्रदान करें। एक-एक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की जाए, ताकि कोई भी स्थिति अस्पष्ट न रहे। मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री प्राप्त होगी, उसका अच्छी तरह से मिलान कर लें, जिससे पार्टी रवानगी के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो। मतदान सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी, इसलिए समस्त अभिलेखों का भलीभांति अध्ययन कर लें। इसके साथ ही प्रत्येक कार्मिक को प्रशिक्षण संबंधी टेस्ट पेपर व पीपीटी उपलब्ध करा दी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसकी मदद ली जा सके। इसके अलावा जो भी कार्मिक प्रशिक्षण में कमजोर प्रतीत हों, उन्हें पुन: प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बैठक में उपायुक्त मनरेगा रविंद्रवीर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed