फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Saidpur and Silavn feeders alternate supply

सैदपुर व सिलावन फीडरों को अल्टरनेट सप्लाई

Sun, 10 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Saidpur and Silavn feeders alternate supply
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी स्थित विद्युत 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित एक उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की बाईडिंग का तापमान बढ़ने से इससे जुड़े फीडरों को अल्टरनेट बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, विद्युत अधिकारियों ने सब स्टेशन का दौरा कर समस्या का शीघ्र समाधान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


महरौनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित 10 एमबीए के उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर से जुड़े महरौनी, बानपुर, क्योलारी और आठ एमबीए के दो उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों के माध्यम से सैदपुर व सिलावन फीडरों के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात नौ बजे सब स्टेशन में तीन माह पूर्व बदला गया आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर की बाईंडिंग अधिक गर्म हो जाने के कारण पर्याप्त लोड नहीं ले सका। विद्युत कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। देर रात तक बाईंडिंग में हीट की समस्या समाप्त नहीं हो सकी। इस कारण उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े सैदपुर व सिलावन फीडर को
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर तीन-तीन घंटे अल्टरनेट बिजली आपूर्ति देना पड़ रही है। शुक्रवार को दोनों फीडरों को आठ से नौ घंटे आपूर्ति मिल सकी। दूसरे दिन भी उक्त ट्रांसफार्मर में आई खराबी दूर नहीं होने पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह और नगर उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने महरौनी सब स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया और समस्या निदान के उपाय जाने।

धिकारियों के अनुसार शीघ्र ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा सके। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार गौतम, अवर अभियंता चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

फाल्ट और ओवरलोड बने 24 घंटे आपूर्ति में बाधक
जनपद को सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित होने के बाद प्रदेश शासन की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे आपूर्ति में ओवरलोड और अन्य वजहें जैसे विद्युत ट्रांसफार्मर व विद्युत तारों में होने वाले फाल्ट बाधक बन रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा एक ओर जहां महरौनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर सब स्टेशन की क्षमता में वृद्धि की गई, वहीं विद्युत फाल्ट ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे सुचारु विद्युत सप्लाई में रोड़ा अटका रहे हैं।

इससे जहां आम उपभोक्ता खासकर किसानों को सिंचाई के लिए परेशान हैं। वहीं, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी ऐसी समस्याएं खड़ी होने से चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि, समस्याओं का निदान कर भरपूर आपूर्ति के प्रयास में लगे हुए हैं, ताकि गांवों में अधिक से अधिक आपूर्ति दी जा सके।

किस फीडर को मिल रही कितनी बिजली
ललितपुर। महरौनी 33 केवी सब स्टेशन में हाल में रखे गए दस एमबीए से जुड़े महरौनी फीडर को छह जनवरी को 12.25 घंटे, सात को 21.15 घंटे, आठ  को 16.05 घंटे, बानपुर फीडर को छह को 13.35 घंटे, सात को 21.15 घंटे एवं आठ को 19.40 घंटे, क्योलारी फीडर को छह को 12.10 घंटे, सात को 20.25 घंटे एवं आठ जनवरी को 19.30 घंटे बिजली सप्लाई हो सकी।


वहीं, आठ एमवीए से जुड़े सैदपुर फीडर के लिए छह जनवरी को 7.20 घंटे, सात जनवरी को 21.35 घंटे एवं आठ को 18.25 घंटे, जबकि सिलावन फीडर को छह जनवरी को 7.05 घंटे, सात को 21.30 घंटे एवं आठ को 18.40 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed