{"_id":"682a36af3e60a4c9dc0b0390","slug":"safety-devices-will-be-installed-on-high-capacity-transformers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135357-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर लगेंगे सुरक्षा उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर लगेंगे सुरक्षा उपकरण
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग 100 केवीए और इससे अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए फ्यूज सेट और टेल लेस यूनिट लगाएगा। जबकि, 100 केवीए के नीचे के 20 फीसदी ट्रांसफार्मरों पर इसे लगाने की योजना है। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर सर्किट ब्रेकर, लाइनिंग अरेस्टर और अर्थिंग का काम किया जाएगा।
शहरी, नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न क्षमता के 1400 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। वहीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे यह संख्या और भी बढ़ सकती है। गर्मियों में ओवरलोड और हाईटेंशन लाइनों में बार-बार उतार चढ़ाव (फ्लक्चुएशन), फाल्ट, गाज गिरने आदि के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने का हर समय खतरा बना रहता है।
पॉवर कार्पोरेशन के निर्देश पर 100 केवीए एवं इससे अधिक क्षमता वाले सभी ट्रांसफार्मरों और 100 केवीए से कम क्षमता वाले कम से कम बीस फीसदी ट्रांसफार्मरों पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। सुरक्षा उपकरणों में फ्यूज सेट और टेल लेस यूनिट लगाए जाएंगे, जिससे ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए 33 केवी लाइनों पर सब स्टेशनों के यार्ड में ही सर्किट ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। अभी गल्ला मंडी और बाईपास उपकेंद्रों पर ये तंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
00000000
तैयार हुई ट्रांसफार्मरों के बीच सुरक्षा दीवार : उपकेंद्रों पर उच्च क्षमता के दो या अधिक ट्रांसफार्मरों के बीच में 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार तैयार की गई है, ताकि एक ट्रांसफार्मर की हीट से दूसरे ट्रांसफार्मर को गर्म होने से बचाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -
सौ केवीए या इससे अधिक क्षमता वाले सभी ट्रांसफार्मरों पर सुरक्षा उपकरण फ्यूज सेट, टेल लेस यूनिट लगाए जा रहे हैं, ताकि ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाया जा सके। 100 केवीए से कम क्षमता वाले 20 फीसदी ट्रांसफार्मरों में भी ये सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।-रमेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता।