फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadpur feeder

सैदपुर का आधा फीडर काटकर जलसंस्थान को सुचारूकी बिजली

Thu, 10 Jun 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
sadpur feeder
ललितपुर। महरौनी में पेयजल आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा सैदपुर के नए फीडर की ग्राम खिरिया के पास से आधी लाइन काटकर जल संस्थान के लिए बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिली है। इससे टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। नतीजा यह हुआ कि नगरवासियों को बुधवार को भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि, नगर पंचायत द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए आठ टैंकर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महरौनी में बीते करीब दस दिनों से नलों के माध्यम से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप चल रही है। इसका कारण महरौनी बिजली सब स्टेशन से निकले सैदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाना है। दिन में अलग-अलग समय में भी मुश्किल से इस फीडर से चार से पांच घंटे और कई बार इससे भी कम बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि इसी फीडर के माध्यम से महरौनी में जलसंस्थान को भी बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन फीडर की लाइनों में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण जलसंस्थान की नगर समेत लगभग 20 गांव को पेयजलापूर्ति करने वाली टंकी खाली पड़ी रही। जिसके चलते बीते दस दिनों से नगर समेत 20 गांव के लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके चलते नगर पंचायत के माध्यम से महरौनी नगर में आठ टैंकरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के टैंकरों से बड़े ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी नगरवासियों को पर्याप्त क्षमता के साथ जलापूर्ति नहीं हो सकने के चलते नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैंकर पहुंचते ही गलियां व सड़कों पर टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है और टैंकर कुछ ही मिनटों में खाली हो जाता है। लगातार समस्या चलने के कारण बीते रोज मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा सैदपुर फीडर की नई लाइन को ग्राम खिरिया से काटकर लोड देकर जलसंस्थान के लिए बिजली मुहैया कराई गई। लेकिन देर रात लगभग एक बजे फिर से फीडर की बिजली बंद हो गई। जिसके चलते जलसंस्थान की टंकी आधी ही भरी जा सकी, ऐसे में नगर में बुधवार की अल सुबह नलों के माध्यम से जलापूर्ति तो की गई, लेकिन टंकी पूरी क्षमता से नहीं भरने के कारण कुछ ही मिनट नल आने के बाद फिर से बंद हो गए। ऐसे में अभी भी नगरवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा सैदपुर फीडर की नई लाइन को खिरिया गांव से काटकर बिजली आपूर्ति की गई है। इससे जलसंस्थान बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन रात में एक बजे फिर से बिजली चली गई, जिससे टंकी आधी ही भरी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक कुुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान, महरौनी।
नगर पंचायत के माध्यम से आठ टैंकरों के माध्यम से महरौनी नगरवासियों को पेयजलापूर्ति की जा रही है। जहां भी जरूरत होती है, वहां दो बार या इससे भी अधिक बार टैंकर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कृष्णा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed