फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sabarmati express train again stop begening

साबरमती का ठहराव फिर से शुरू करने की मांग

Sun, 07 Feb 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati express train again stop begening
ललितपुर। कस्बा जाखलौन के ग्रामीणों ने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक श्रेयांश जैन को सौंपते हुए जाखलौन स्टेशन पर बंद किए गए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को फिर से शुरू किए जाने की मांग की है। इसके अलावा स्टेशन पर आरक्षित टिकट विंडों खोलने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि जाखलौन स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद कर दिया गया है। कोरोना समय में वैसे भी यहां रुकने वाली ट्रेन पहले ही बंद कर दी गई थीं, लेकिन एक मात्र साबरमती एक्सप्रेस का यहां ठहराव किया जा रहा था। इसके बाद बंद होने से यहां के यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठहराव बंद होने का कारण यहां होने वाली बुकिंग को बताया जा रहा है। यहां आरक्षित विंडों उपलब्ध नहीं होने के कारण इस प्रकार की समस्या उपलब्ध हुई है। जाखलौन से होते हुए कुछ ही दूूरियों पर प्रसिद्ध देवगढ़, मुचकुंद की गुफा, श्रीरणछोरधाम मंदिर, नीलकंठेश्वरधाम, जाखलौन पंप कैनाल, पान की मंडी पाली, बिरधा जैसे तमाम एतिहासिक स्थान उपलब्ध हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि जाखलौन रेलवे स्टेशन का कोरोना काल के पहले की टिकट का डाटा निकाला जाए तो आसपास की तमाम स्टेशनों से अधिक टिकटों की बिक्री यहां से हुई है। ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पूर्व की तरह फिर से शुरू किए जाने और जाखलौन स्टेशन पर आरक्षित टिकट विंडों भी खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति झांसी के सदस्य अरुण कुमार शर्मा, अश्विनी कुमार मिश्रा, संतोष दुबे, प्रदुम्न तिवारी, देवकी नंदन कुशवाहा, आशुतोष सोनी, नीरज जैन, दीपक जैन, विजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed