{"_id":"46a2567c41b934e8ba679d089da78ea8","slug":"rural-polls-enrollment-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन 16 से
ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गईं। छह ब्लाक के जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। जिसके नामांकन 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रूपेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 16 नवंबर से नामांकन किए जाएंगे।
चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव में ब्लाक मड़ावरा व ब्लाक महरौनी में 16 और 17 नवंबर को नामांकन होगा। जो सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। 18 और 19 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी और इसी दिन प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
28 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
द्वितीय चरण में ब्लाक तालबेहट और बार में 19 व 20 नवंबर को नामांकन, 21 व 22 को नामांकन पत्रों की जांच, 23 को वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। एक दिसंबर को मतदान होगा।
तृतीय चरण में ब्लाक बिरधा में 21 और 23 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 24 व 26 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को उम्मीदवारों के नाम की वापसी व तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न बांटा जाएगा। पांच दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जिसका समय सुबह सात बजे से 4.30 बजे के बीच होगा।
चतुर्थ चरण के अंतर्गत ब्लाक जखौरा में 27 व 28 नवंबर को नामांकन, 29 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी तथा तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 9 दिसंबर को सुबह 7 से 4.30 बजे के बीच मतदान होगा।
12 दिसंबर को होगी मतगणना
ललितपुर। जनपद में चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में 12 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। जिसमें 416 ग्राम प्रधानों की किस्मत का फैसला होगा।