फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rumors about plastic rice grains debunked; officials conducted a test by cooking the rice.

Lalitpur News: प्लास्टिक दाने की बात निकली अफवाह, अधिकारियों ने चावल पकाकर किया परीक्षण

Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rumors about plastic rice grains debunked; officials conducted a test by cooking the rice.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम चिगलौआ (बुरोगांव) में सरकारी राशन की दुकान से वितरित किए जा रहे चावल में प्लास्टिक जैसे दाने होने की आशंका की सूचना पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने चावल की जांच कर उसे पकाकर खाया। परीक्षण में दाने प्लास्टिक के नहीं, बल्कि फोर्टीफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) पाए गए।
सोशल मीडिया पर चावल में प्लास्टिक जैसे दाने मिलने की सूचना प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर महरौनी तहसील के पूर्ति निरीक्षक हेमंत कुमार जोशी ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उचित दर दुकान से चावल की बोरी खुलवाकर नमूना देखा गया। परीक्षण में स्पष्ट हुआ कि संदिग्ध दाने फोर्टीफाइड राइस कर्नेल हैं, जिन्हें पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से सामान्य चावल में मिलाया जाता है। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को फोर्टीफाइड चावल की विशेषताओं और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का भ्रम दूर करने के लिए मौके पर ही चावल पकाया गया। पूर्ति निरीक्षक और उचित दर विक्रेता किरनराजे के पति खिलान सिंह ने स्वयं चावल खाकर उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रदर्शन किया अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फोर्टीफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसमें चावल के आटे में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलाकर विशेष कर्नेल तैयार किए जाते हैं। बाद में इन्हें सामान्य चावल में निर्धारित अनुपात में मिलाया जाता है, जिससे पोषण स्तर बढ़ाया जा सके। विभागीय अधिकारियों ने उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे सभी राशन कार्डधारकों को फोर्टीफाइड चावल के बारे में जानकारी दें, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
क्या है फोर्टीफाइड राइस

-फोर्टीफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) विशेष तकनीक से तैयार किए जाते हैं।
-इनमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।
-100 किलो सामान्य चावल में लगभग 1 किलो एफआरके मिलाया जाता है।
-इसका उद्देश्य कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है।
-देखने में यह सामान्य चावल जैसा ही दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed