फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RTE: 972 children got admission in private schools

आरटीई : 972 बच्चों को मिला निजी विद्यालयों में प्रवेश

Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
RTE: 972 children got admission in private schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत चार चरणों में हुई आरटीई की प्रक्रिया के तहत 1391 छात्रों को निजी विद्यालय आवंटित हुए थे। 972 बच्चे विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं। शेष बच्चों को भी जल्द प्रवेश दिलाया जाएगा।
निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश दिलाया जाता है। सरकार इन विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है। नवीन शैक्षिक सत्र के लिए वर्ष 2024 से आरटीई की प्रक्रिया चार चरणों में शुरू की गई थी।
विज्ञापन

प्रथम चरण की प्रक्रिया में 521 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। दूसरे चरण में 352 बच्चे, तीसरे चरण में 273 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए थे। चौथे चरण में 24 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी से 245 बच्चों का चयन करते हुए विद्यालय आवंटित किए गए थे। इस प्रकार चार चरणों में कुल 1391 बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालय आवंटित किए गए। इसके बाद निजी विद्यालयों में इन चयनित बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 972 बच्चे निजी विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं। शेष 419 बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने निजी विद्यालयों के संचालकों को इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उनका दाखिला कराने के निर्देश दिए।

------
फैक्ट फाइल
- 372 निजी विद्यालय जहां आरटीई के तहत प्रवेश होना है।
- 3051 आरटीई के तहत निर्धारित सीटें
- 1391 बच्चाें को आवंटित किए गए विद्यालय
------
आरटीई के तहत हुई चार चरण की प्रक्रिया में 1391 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए थे। जिसमें 972 बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश कराया जा चुका है। शेष बच्चों को प्रवेश कराने के लिए बीएसए ने निजी विद्यालय संचालकों बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उनका दाखिला करने के निर्देश दिए हैं।
-प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed