फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rover ranger swami vivekanand mahavidyalay win competesion

रोवर्स व रेंजर्स में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी प्रथम

Sun, 21 Mar 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rover ranger swami vivekanand mahavidyalay win competesion
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय रोवर्स व रेंजर्स समागम के अंतिम दिन शनिवार को प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। रोवर्स व रेंजर्स टीम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल और संयोजक डा ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना जोश एवं साहस देश की उन्नति में लगाना चाहिए। डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि प्रतिभागी अपनी रचनात्मक सोच से समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों एवं राष्ट्र की समस्याओं के निदान में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि अर्चना गुप्ता सहायक प्रादेशिक आयुक्त गाइड ने कहा कि राष्ट्र आज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। पूनम संधू सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स के विद्यार्थी अनुशासित रूप में अपने देश के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला संगठन कमिश्नर डॉ. राजीव निरंजन ने बताया कि तीन दिन में 14 प्रतियोगिताएं हुईं। रोवर्स टीम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी ने प्रथम, नेहरू महाविद्यालय ने द्वितीय व बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेंजर्स में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी प्रथम, नेहरू महाविद्यालय द्वितीय, बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट शिवप्रताप सिंह, डा. जनक किशोरी शर्मा, मोनिका सिंह, डा. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. जगत कौशिक आदि उपस्थित रहे। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed