{"_id":"602036728ebc3ed284732cd6","slug":"rojgaar-sevak-arrested-for-fraud-lalitpur-news-jhs1879938147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना का पैसा निकालने का आरोपी रोजगार सेवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना का पैसा निकालने का आरोपी रोजगार सेवक गिरफ्तार
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गोराकलां में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिला के बैंक खाते से पैसा निकालकर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित चल रहे रोजगार सेवक को मड़ावरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए आरोपी देवेंद्र प्रजापति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
ग्राम गोराकलां में आवास की लाभार्थी महिला भुमानी बाई के बैंक खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि करीब तीन सप्ताह पूर्व निकाली गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ही गांव के रोजगार सेवक देवेंद्र प्रजापति ने सुविधा शुल्क के नाम पर गांव के एक युवक द्वारा महिला का अंगूठा फिंगर-डिवाइस पर लगवाकर दस हजार रुपये निकाल लिए। महिला और रोजगार सेवक के बीच इस संबंध में फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया था। मामले में विभागीय जांच एवं पीड़िता के बयानों के आधार पर मड़ावरा विकासखंड के प्रशासक की तहरीर पर रोजगार सेवक देवेंद्र प्रजापति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। रविवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया।
---------
अंगूठा लगवाने वाले पर नहीं हुई कार्रवाई
मड़ावरा। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिला से धोखाधड़ी के मामले में रोजगार सेवक पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन जिस युवक ने महिला का अंगूठा फिंगर - डिवाइस पर लगाया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि ग्राहकों द्वारा कैशलेस खरीदारी के लिए विभिन्न सेवा-प्रदाता कंपनियों द्वारा जारी की गई फिंगर-डिवाइस से ग्रामीण क्षेत्रों में धोखाधाड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन, कार्रवाई नहीं हो रही है।