{"_id":"6186d71bc53bf35fe676ecda","slug":"robbery-in-deva-mandir-taldehate-news-jhs20823159","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा माता मंदिर से भगवान के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा माता मंदिर से भगवान के जेवरात चोरी
विज्ञापन
कैप्सन - मंदिर परिसर में चोरी की जानकारी करती पुलिस 4 - मौके पर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा माता मंदिर से भगवान के जेवरात चोरी
तेरई फाटक/तालबेहट। सिद्ध क्षेत्र देवा माता मंदिर से चोर दो देवी प्रतिमाओं से सोने के तीन हार पार कर दिए। मामले की जानकारी मिलने पर भक्त आक्रोशित हो गए। जानकारी के बाद मौके पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गए। उन्होंने घटना के संबंध में मंदिर के संचालक समेत अन्य लोगों से जानकारी ली।
शुक्रवार को मौन परमा होने के कारण पूरे दिन देवा माता मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती कम रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। शनिवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की भांति पूजा करने गए तो देवामाता की प्रतिमाओं पर चढ़े दो तथा लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर चढ़ा एक सोने का हार गायब था। तत्काल इसकी जानकारी मंदिर के संचालक सहित पुलिस को दी गई। धार्मिक क्षेत्र से चोरी होने की घटना से पूरे क्षेत्र के भक्तों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद सीओ, प्रभारी निरीक्षक और तेरई फाटक चौकी प्रभारी मौके पर गए। बाद में जिला मुख्यालय से एसओजी टीम आई। मंदिर संचालक जगतगिरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार चोरों ने असली आभूषण को ही चुराया है। चोरी के दौरान मंदिर के समस्त दरवाजे बंद थे। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर खुलासे के लिए पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम लगा दी गई है। - निखिल पाठक, एसपी ललितपुर।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे हमेशा रहते हैं खराब
आए दिन मंदिर में लगने वाली भीड़ पर नियत्रंण रखने के लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वह अक्सर खराब रहते हैं जिसके चलते चोरी की वारदात में कोई सुराख नहीं मिल पाता। इसके पूर्व भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी हैं जिनका कोतवाली पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी।
पुलिस ने घटना पर पर्दा डालने का किया प्रयास
चोरी की वारदात को कवरेज करने गए एक पत्रकार के साथ सीओ तालबेहट ने अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीनकर घटना के संबंध में बनाए वीडियो एवं फोटो डिलीट करवा दिए। इससे पत्रकारों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना है कि मामले की जानकारी करवाते हैं। जो भी उचित होगा उसके बाद ही कुछ कहूंगा।