फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roak ke bad bhi bik rha gutkha

रोक के बाद भी बिक रहा गुटखा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
roak ke bad bhi bik rha gutkha
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी बाजार से गुटखा गायब नहीं हो सका है। तमाम दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए चोरी- छिपे गुटखा बेच रहे हैं। जैसे ही सरकारी कर्मी का वाहन नजर आता है, वैसे ही दुकान का शटर गिरा देते हैं। कई दुकानदार दुकान का अाधा शटर गिराए रहते हैं तो कुछ लोग घर से ही गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू बेच रहे हैं। जो लोग इसके शौकीन या लती हैं, वे इसे पाने के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। नामचीन कंपनी का गुटखा जिसकी कीमत पांच, दस व बीस रुपये थी, वह अब प्रतिबंध के बाद आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में मुनाफाखोरी के पांच रुपये का गुटखा दस रुपये में, दस रुपये वाला बीस में, बीस वाला चालीस रुपये में बिक रहा है। तंबाकू का पांच रुपये का पैकेट बीस रुपये में बेचा जा रहा है। सिगरेट दस रुपये वाली पंद्रह रुपये में बेची जा रही है। इसी तरह बीड़ी का बंडल पांच रुपये का दस रुपये में मिल रहा है। इस मुनाफाखोरी के धंधे में कई दुकानदार उतर आए हैं। वहीं, ध्रूमपान के शौकीन व लती खुद को ठगा सा पा रहे हैं। उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने कहा कि गुटखा की बिक्री पर रोक लगाई गई है। यदि कोई दुकानदार इसे बेच रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed