फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways buses used for police recruitment exam, passengers upset

Lalitpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में लगीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Fri, 23 Aug 2024 04:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses used for police recruitment exam, passengers upset
ललितपुर। जिले में संचालित रोडवेज बसों की पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाए जाने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई है। यहां पर चल रही चार बसों में तीन को पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए लगा दिया गया है। अब एक बस का ही संचालन हो रहा है। ऐसे में पहले ही यातायात व्यवस्था बेपटरी थी, अब हालत और भी खराब हो गई है। यात्रियों को सफर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में बसों की कमी के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बसों की कमी से यात्रियों को भरी हुई बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों से लोग समय से मुख्यालय नहीं आ पा रहे हैं। किसी तरह आ गए तो समय से पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे में झांसी-ललितपुर रूट पर चल रहीं रोडवेज की चार बसों से लोगों को आवाजाही में कुछ सुविधा थी।
विज्ञापन

लेकिन, बृहस्पतिवार से तीन रोडवेज बसों को पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाए जाने से संचालन बंद हो गया है। ऐसे में झांसी-ललितपुर रूट पर भी यातायात का संकट हो गया है। दिन में लोग ललितपुर और झांसी के लिए निकले। देर तक बस स्टैंड पर खड़े रहने के बाद भी बसें नहीं मिलीं। इससे समय खराब हुआ। कई तो बस न मिलने से वापस लौट गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगभग 11 दिन के लिए बसों को पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाया है। परीक्षा खत्म होने के बाद संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा, कानपुर, बांदा और इटावा के लिए चल रहीं बसें
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए बस का संचालन शुरू किया है। इसके लिए ललितपुर बस स्टैंड से 20 बसों का संचालन होना है। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों के लिए पांच बसें चलाई गईं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों की जरूरत अनुसार बसें चलाई जाएंगी। बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।


जनपद में चल रही रोडवेज बसों का संचालन जारी रखा जाए। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बसें बढ़ाईं जाएं। - भूपेंद्र झां


बसों की पहले से ही कमी है। अब कई बस पुलिस भर्ती के लिए इस्तेमाल होने से यातायात की समस्या बढ़ गई है। - रामपाल यादव


ललितपुर में संचालित रोडवेज बसों के साथ ही झांसी की बसों को पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाया गया है। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बसों को पुन: संचालित कराया जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed