फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads started crumbling within a few months after construction

Lalitpur News: बनने के बाद कुछ महीने में ही उखड़ने लगीं सड़कें

Mon, 18 Nov 2024 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roads started crumbling within a few months after construction
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सड़कों की गुणवत्ता से इस हद तक समझौता किया गया है कि इनके बनने के कुछ महीने बाद ही ये उखड़ने लगी हैं। गोविंद सागर बांध और नाराहट-जामनी बांध मार्ग पर गड्ढे होने के साथ गिट्टियां निकलकर बाहर आ रही हैं। इन सड़कों का निर्माण हाल में किया गया है, फिर भी चलने लायक नहीं बची हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेश है सड़कों का हाल...।
दृश्य एक
एक साल में ही जर्जर हुई सड़क
शहर स्थित गोविंद सागर बांध की सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग ने करीब एक साल पहले कराया था। अब यह सड़क उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक की गति सीमित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण ठीक से नहीं किया गया है। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

---
आठ माह में ही हो गए गड्ढे
डोंगराखुर्द। नाराहट-जामनीबांध मार्ग का निर्माण आठ माह पहले किया गया था। करीब 14 किमी की सड़क से आधा सैकड़ा गांव के लोग आते-जाते हैं। लेकिन, पहली बारिश में ही सड़क धराशाई हो गई। कहीं गड्ढे हो गए तो कहीं गिट्टी उखड़ने लगी। इस मार्ग से लगभग एक दर्जन बसों का संचालन होता है। कई लोग राह बदलकर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed