{"_id":"60cf91d48ebc3e29fd7f1aa1","slug":"roads-foundations-lalitpur-news-jhs1975926126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की विभिन्न सड़कों का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की विभिन्न सड़कों का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
road.jpeg
- फोटो : road.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने रविवार ललितपुर विधान सभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ललितपुर से बुढ़वार गांव तक आठ किमी तक एवं ग्राम म्यांव से मुकटौरा तक नौ किमी सड़क का शिलान्यास किया। बताया गया कि यह सड़क पौने चार मीटर चौड़ी निर्मित होंगी।
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि जिले में सड़क और पुलों का जाल फैल गया है और अटल अमृत योजना के तहत सारे जिले में पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य कराए जा रहे हैं। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार हमारे जिले की बेहद चिंता कर रहीं है, जो बहुत खुशी की बात है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने उनके आग्रह पर शहजाद नदी पर शहर के पुल सहित दो पुल पास किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर से इलाईट, मण्डी होकर हाईवे तक जाने बाली सड़क का काम प्रगति पर है।
रेलवे ओवर ब्रिज का काम शीघ्र पूरा होगा जितने विकास के कार्य चल रहे हैं, उन पर वह खुद निगाह रखे हुए हैं । ललितपुर, बुढ़वार व म्यांव से मुकटौरा गांव तक बनने बाली सड़कों का शिलान्यास किया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्तापरक निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें कमी आती है तो सम्बन्धित्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व संचालन जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास ने किया। अंत में चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. दीपक चौबे बुढ़वार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगदीश सिंह लोधी एड, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य कैलाश निरंजन, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक रावत, वरिष्ठ नेता हरी राम लोधी एड, राजू लिटौरिया तालबेहट, राजेश लिटौरिया, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कोंते, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, मनीष दीक्षित, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, सोनू चौबे उपस्थित रहे।