{"_id":"6a95ddbcb56b3473ad01c721","slug":"road-to-jain-pilgrimage-site-pavagiri-riddled-with-potholes-villagers-distressed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162297-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरी की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरी की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान
Tue, 01 Sep 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कड़ेसरा कलां। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पवा की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बड़े एवं गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनमें अब बारिश का पानी भरे होने के कारण उनकी गहराई का पता ही नहीं चलता। जिस कारण राहगीर इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों की आवाजाही में भी भारी परेशानी हो रही है।
इसी रास्ते पर राजकीय पॉलीटेक्निक बना हुआ है। जिसमें अध्ययन करने जाने वाले छात्रों को भी भारी परेशानी होती है। वहीं ग्राम पवा में जाने वाला दूसरा रास्ता जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरी होकर जाता है, जिसकी स्थिति भी काफी दयनीय है। ग्राम पवा के निवासियों ने बताया कि उनके बच्चों को तालबेहट पढ़ने जाने में भारी परेशानी हो रही है। खराब रास्ते के कारण सवारी वाहन ग्राम में आने से कतराते हैं लोगों ने सड़क ठीक कराए जाने की मांग की है।
इसी रास्ते से पवा से आते समय सवारियों से भरे टेंपो का पहिया धंस गया था। इस कारण टेंपो पलटने से बचा था। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी। -भरत सिंह,ग्रामीण
विज्ञापन
जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरी जाने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव से होकर आने में काफी परेशानी होती है। बारिश होने पर आवागमन बंद हो जाता है। जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या अब काफी घट गई है। -राजेंद्र कुशवाहा,निवासी पवा
इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग बनाता है, इस सड़क के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं किया। इस सड़क को ग्राम पंचायत निधि से नहीं बनाया जा सकता है।
-मालती यादव, ग्राम प्रधान-प्रशासक ग्राम पंचायत पवा
सड़क को विशेष मरम्मत की कार्ययोजना सूची में शामिल किया गया है। मंजूरी मिलने पर काम कराया जाएगा।
-दानिश खान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग