{"_id":"6154c7f18ebc3e61f1244b63","slug":"road-security-week-negligence-lalitpur-news-jhs205517193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा सड़क सुरक्षा सप्ताह, खुले आम हो रहा यातायात नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा सड़क सुरक्षा सप्ताह, खुले आम हो रहा यातायात नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन
टैक्सी में ओवर लोड सवारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को शहर में कई बाइक और स्कूटी में तीन-तीन लोग बैठे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहीं टैक्सी क्षमता से तीन गुनी सवारियों को बैठाकर फर्राटे भर रहीं हैं।
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिसमें चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट व हेलमेट पहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सड़क पार करने के लिए दिशा सूचक लाइटों का प्रयोग करने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नशे में वाहन न चलाने वालों को हिदायत दी जा रही है। वाहनों में तय क्षमता अनुुुसार लोगों को बैठाने व तय गति के अनुसार वाहन चलाने की सीख दी जा रही है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा अभियान को पांच दिन बीते गए हैं, लेकिन जागरूकता का असर नजर नहीं आ रहा है। असर तो दूर वाहन चालक शहर में ही नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को चला रहे हैं। यहां पर वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। कई बार तो दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। इसके बाद भी न तो लोग सबक ले रहे और न ही अधिकारी।
विज्ञापन
बुधवार को ऐसा ही नजारा शहर में देखने को मिला, जहां पर घंटाघर के पास कई बाइक चालक वाहन चलाते समय फोन पर बात कर चलाते नजर आए। कुछ बाइक चालक ईयरफोन लगाए तो कई तीन से चार सवारियों को बैठाकर फर्राटे भर रहे हैं। कई तो नाबालिग तक बाइकों को अनियंत्रित गति से चला रहा हैं। वहीं शहर से ग्रामीण क्षेत्रों केे जाने वाली टैक्सियों में भी अधिक सवारियां बैठी रहीं। ऐसी ही स्थिति शहर के जेल चौराहा से बांसी व राजघाट रोड़ को जाने वाली टैक्सियों में देखने को मिली। इन टैक्सी में सवारियों को ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा है। कई तो लटक रहीं है, ऐसे में गड्ढों में जाने पर सवारियों तक को गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की सूचना मिली है, जिस पर अभियान चलाया जाएगा, जिसके कार्रवाई कर चालान किया जाएगा। साथ ही बाइकों पर तीन बैठाने व फोन और ईयर फोन कान में लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, यात्री कर अधिकारी