फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road nirmal will be 13 carore rupees

13 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण

Sat, 07 Mar 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road nirmal will be 13 carore rupees
बयाना नाला का पुल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के बीचों बीच मन्नू पेट्रोल पंप से गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा होते हुए जेल चौराहा तक जर्जर हो चुकी सड़क के नवीन निर्माण को प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस सड़क का निर्माण 13 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं बयाना नाला पर नवीन पुल के निर्माण को भी सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अप्रैल माह में किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच मन्नू पेट्रोल पंप से गल्लामंडी, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, सदर कांटा, घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए नेहरू महाविद्यालय से गोविंद सागर बांध बाईपास तिराहा तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। यहां लंबे समय से शहरवासी सड़क निर्माण के लिए मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी सड़कों पर उतर चुके हैं। इसके बाद अब मन्नू पेट्रोल पंप से जेल चौराहा तक साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के नवीन निर्माण के लिए प्रदेश शासन से मंजूरी मिल गई है और शासन से इसके निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। हालांकि प्रदेश सरकार को मन्नू पेट्रोल पंप से गोविंद सागर बांध स्थित बाईपास तिराहा तक लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसमें अभी मात्र आधी सड़क निर्माण को ही मंजूरी मिल सकी है। बाकी का निर्माण दूसरे चरण में होने की संभावना है। यह पूरी सड़क सात मीटर चौड़ी होगी। साढ़े तीन किलोमीटर की स्वीकृत इस सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है और इसका शिलान्यास उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा। वहीं, इसी मार्ग तक इलाइट चौराहा से जेल चौराहा के मध्य बयाना नाला पुल पर नवीन पुल के निर्माण के लिए भी शासन से सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

शहजाद नदी के पुल का प्रस्ताव अटका
शहर के बीचोबीच नदीपुरा में शहजाद नदी के जर्जर पुल का नवीन निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जाना है। इस पुल के निर्माण का कार्य शासन द्वारा सेतु निगम द्वारा दो वर्ष में किए जाने को कहा है, लेकिन सेतु निगम यह कार्य तीन वर्ष में करने की बात कर रहा है। इसी के चलते शहजाद नदी पर बनाए जाने वाले इस पुल का प्रस्ताव फिलहाल अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क व पुल को स्वीकृत हुई धनराशि
मन्नू पेट्रोल पंप से जेल चौराहा तक साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण को 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस सड़क का शिलान्यास उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा। जेल चौराहा से नेहरू महाविद्यालय तक बाकी सड़क का निर्माण दूसरे चरण में पूर्ण किया जाएगा। बयाना नाला पुल के निर्माण को भी सात करोड़ रुपये अलग से स्वीकृत हुए हैं।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed