{"_id":"579277cf4f1c1b3c2bc4c45e","slug":"road-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिचकोले खाना हो तो आएं ललितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिचकोले खाना हो तो आएं ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
road, lalitpur hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हिचकोले खाने के लिए ललितपुर शहर में आपका स्वागत है, यह संकेत जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों के लिए है। स्थानीय कलक्ट्रेट मार्ग को छोड़कर शहर के सभी मुख्य मार्गों की सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों के साथ-साथ इंसानों की भी हालत खराब हो रही है।
शहर में नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कें बनाईं गई हैं। दोनों विभाग द्वारा साल भर अपने द्वारा बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश के बाद इन दावों की पोल खुलकर सड़कों पर आ जाती है। तुवन चौराहे से डीएम आवास, कलक्ट्रेट मार्ग व पुलिस अधीक्षक कार्यालय वाली सड़क को छोड़ दिया जाए तो शहर के मुख्य मार्गों पर कहीं पर भी बिना गड्ढों की सड़क तलाश पाना बेहद मुश्किल काम है। लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क मुहल्ला नेहरू नगर से वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, पुरानी तहसील तिराहा, घंटाघर, आजादचौक, नदीपुल, मवेशी बाजार, कैलगुवां तिराहा, चौकाबाग व नेहरू महाविद्यालय तक का करीब पांच किलोमीटर का शाही मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो गया है।
कई स्थानों पर सड़के अपना अस्तित्व खोकर कीचड़ में समा गई है। यही स्थिति इलाइट चौराहे से राजघाट की ओर जाने वाले मार्ग की है। यह सड़क भी लोक निर्माण विभाग की है, इस मार्ग पर स्थित शमशान घाट के सामने की सड़क ने काफी बड़े गड्ढे का रूप ले लिया है यहां से गुजरने वाले वाहन सड़क को छोड़कर किनारे से वाहन निकालना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर मुहल्ला पिसनारी-राजघाट तिराहे की करीब तीन सौ मीटर की जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर पालिका की सड़कें भी बनी मुसीबत
इसी तरह की बदतर स्थिति पानी की टंकी से सदनशाह की ओर जाने वाली नगर पालिका की सड़क की है। इस मार्ग पर स्थित डीआईओएस कार्यालय के सामने, पुस्तकालय के सामने चौराहे पर, पेट्रोलपंप के सामने, जिला अस्पताल के सामने की सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं, जिला अस्पताल से चर्च की ओर आने वाले मार्ग पर बड़े आकर के गड्ढे हैं, जिस कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जल भराव के कारण कुछ माह पूर्व डाली गई सड़क भी उखड़ गई है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुरानी तहसील की ओर जाने वाले मार्ग की भी खराब स्थिति है। वार्ड नंबर 03 व 15 में जेल चौराहे से पोस्टमार्टम हाउस व पिसनारी ओर की जाने वाले मार्ग से पक्की सड़क नामोनिशान खत्म होकर कच्ची सड़क में तबदील हो गई है। बरसात के दौरान लोगों का यहां से निकलना दुश्वार हो रहा है।
जिला प्रशासन को निकालना होगा कुछ हल
गड्ढों में तबदील हो चुकी शहर की मुख्य सड़कों के कारण नागरिकों व राहगीरों को हो रही समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को जल्द ही कोई कदम उठाना होगा। संबंधित दोनों विभाग लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक करके अस्थाई समाधान के लिए गड्ढों पर डस्ट डलवाकर या कोई अन्य उपाय करके समस्या का समाधान निकालना जरूरी है।
विभागीय बजट का अभाव चल रहा है, नगर की कुछ सड़कों पर हो गए गढ्ढों में मौरंग व डस्ट डलवाई जा रही है।
-राकेश कुमार
अधीशासी अधिकारी नगर पालिका