फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road dismantled or cut the penalty to be filled

रोड उखाड़ी या काटी तो भरना होगा जुर्माना

Fri, 19 Jun 2015 01:59 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगरीय सीमा में सड़क काटने या रोड उखाड़ने पर अब डेढ़ गुना चार्ज देना होगा। बिना अनुमति के काम करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव को मूर्त रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में 28 हजार से अधिक भवन बने हुए हैं। नगर पालिका ने गलियों में सीसी व पेवरब्रिक्स के माध्यम से सड़कें बनवाई हैं।

लेकिन, लोगों द्वारा सड़क को आए दिन क्षतिग्रस्त करने से नगर पालिका के लाखों रुपए मरम्मत करने पर खर्च हो जाते हैं, साथ ही नल संयोजन लेते समय भी लोग सड़कों को तोड़ देते हैं, लेकिन फिर इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता, इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद सीमा के अंतर्गत पुरानी व नई सड़कों की कटिंग के चार्ज में डेढ़ गुना वृद्धि कर दी गई है। वर्ष 2011-12 में सीसी सड़क पर 290 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से चार्ज देना पड़ता था, जो डेढ़ गुना से बढ़ाकर 2015-16 से 1,663 रुपए प्रति मीटर कर दिया है। इसी प्रकार पेवर ब्रिक्स रोड पर 600 रुपए के स्थान पर 1,415 रुपए प्रति मीटर की दर से धनराशि चुकानी होगी। कच्ची मिट्टी वाली सड़क काटने या खोदने पर 70 से बढ़ाकर 87.30 रुपए तथा डामर सड़क के लिए 330 रुपये के स्थान पर अब 500 रुपए प्रति मीटर देने होंगे। इन नवीन दरों को नगर पालिका की पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही इसमें प्रावधान किया गया है कि बिना अनुमति के यदि सड़क को क्षतिग्रस्त करने का काम किया तो निर्धारित दरों के हिसाब से डबल जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन



उदासीन रहता है रवैया
नगर पालिका नगरीय सीमा में बनी सड़कों को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में उदासीन रवैया अपनाती है। यही कारण है कि लोग धड़ल्ले से सड़कों को नुकसान पहुंचा देते हैं और इसका खामियाजा मुहल्लेवासियों को भुगतना पड़ता है। उनको आवागमन में परेशानी होती है। मरम्मत पर भी नगर पालिका को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश में उखाड़ दी जातीं हैं सड़कें
नगर में बिना नक्शा के अधिकांश भवन निर्मित होने के कारण अनेक स्थानों पर जल भराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे मुहल्लेवासियों को परेशानी होती है। जल भराव की समस्या से निपटने के लिए लोग सड़कों को खोद देते हैं। बारिश के बाद यही सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। नगर पालिका इनकी ओर भी ध्यान नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed