फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road destroyed cause of rain

नाले के पानी से कटी रास्ते में मिट्टी आवागमन हुआ प्रभावित

Mon, 30 Sep 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
road destroyed cause of rain
तालबेहट श्मशान घाट के पास नाले के पानी से कटी रास्ते की मिट्टी - फोटो : LALITPUR
नाले के पानी से कटा रास्ता, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दिनों हुई तेजबारिश से कस्बा तालबेहट का तालाब लबालब हो गया है। तालाब के पानी की निकासी से बस स्टैंड से श्मशान घाट होते हुए माताटीला व अन्य गांव को जोड़ने वाले रास्ते में बने पुल से पानी की निकासी न होने के कारण बगल में पूरी मिट्टी कट गई है। पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों को चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन निकालना भी दूभर हो गया है। इसके बाद भी रास्ते की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे आम लोगों को अन्य रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।
कस्बा तालबेहट के बस स्टैंड से श्मशान घाट होते हुए माताटीला बांध व ग्राम खांदी के अन्य मोहल्लों, हाइवे मार्ग और विकासखंड कार्यालय पहुंच जाते हैं। यहां से प्रतिदिन लगभग हजारों से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसी रास्ते से शहर के बच्चे केंद्रीय विद्यालय व अन्य विद्यालयों में जाते हैं। कुछ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से शहर के स्कूलों में आते हैं। लेकिन, बीते दिनों से हो रही लगातार तेज बरसात से तालाब लबालब होने से पानी की निकासी हो रही है।
विज्ञापन

श्मशान घाट के पास बने पुल क्षतिग्रस्त होने से कम मात्रा में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में पानी ने पुल के पास कच्चे मार्ग से होकर निकल रहा है। जहां पर पानी के तेज बहाव के चलते पूरी मिट्टी कट गई है। आलम यह है कि यहां से दो पहिया वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा है। कई दो पहिया वाहन चालक तो मिट्टी के कटाव व पानी को बहाव को देखकर वापस हो जाते हैं। कई गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। मिट्टी का कटाव होने से पुल से लगभग तीन फिट से अधिक मिट्टी कट गई है। ऐसे में राहगीरों को अपनी साइकिलों को हाथों में लेकर निकलना पड़ रहा है। वहीं कुछ दो पहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर निकल रहे हैं। पैदल चलने वाले लोग भी निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले का पुल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की मिट्टी धसने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पुल के बीच में पांच फिट से अधिक गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को पास से निकलने में वाहन गिरने का भय बना रहता है। बारिश के मौसम के पूर्व से इससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। नाले में तालाब के पानी की निकासी होने से पुल के आगे की पूरी मिट्टी कट गई है। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है। रास्ता प्रभावित होने से कई लोग पांच किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ रही है। इसके बाद भी रास्ते में मिट्टी तक नहीं डाली जा रही, जिससे कि दो पहिया वाहन व पैदल चलने वाले राहगीरो को आवागमन में सुविधा मिल सके।

व्यापारियों को हो रही परेशानी
औद्योगिक आस्थान में स्थित व्यापारियों को पुल के क्षतिग्रस्त होने व रास्ते की मिट्टी कटने से कच्चा माल लाने में परेशानी हो रही है। ऐसे कई लोडिंग वाहन संचालक आस्थान जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
------------
श्मशान घाट के पास स्थित नाले में पानी के तेज बहाव से रास्ते की मिट्टी कटने से रास्ता प्रभावित हो गया है, इसकी बरसात रुकते ही मरम्मत कराई जाएगी।
- किरन यादव, ग्राम प्रधान
ग्राम पंचायत खांदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed