फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road damage, people disturb

शहर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, वाहनों का निकलना दूभर

Tue, 11 Aug 2020 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road damage, people disturb
गढ्डो में तब्दील इलाइट चौराहे से झांसी को जाने वाली मुख्य सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर को आने वाली मुख्य सड़क जर्जर हालत में तब्दील हो गई है। इससे जगह-जगह गड्ढों में जलभराव है। झांसी - सागर हाइवे को शहर से जोड़ने वाली सड़क बाईपास से मंडी होकर इलाइट चौराहा पर गड्ढे होने के कारण खस्ताहाल है। जिससे कई वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग से गल्ला मंडी की ओर से शहर में प्रवेश करने वाली यह मुख्य सड़क है। यहां से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शहर के लिए आते हैं। किसान भी इसी मार्ग से गल्ला मंडी में पहुंचते हैं। इससे सड़क पर दिनभर में हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। इसके अलावा सड़क के फुटपाथ की स्थिति भी खराब बनी हुई है। वाहनों को ओवरटेक करने पर सड़क से नीचे उतरने में दो पहिया वाहन चालकों को गिरने व भारी वाहनों के फंसने का भय बना रहता है। इससे परेशान लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क जगह-जगह जर्जर हालत में हो गई है। गड्ढों से दो पहिया वाहन से निकलने पर गिरने का भय बना रहता है। - जितेंद्र सिंह
गड्ढों में जलभराव से स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता है। इससे आवागमन में अधिक समय लग रहा है। - जाहर यादव
फुटपाथ के गड्ढों में जलभराव है। ऐसे में वाहनों की निकासी होने पर गंदा पानी ऊपर आ जाता है। - श्रीराम झा
सड़क जगह-जगह टूट गई है, यहां से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है। लेकिन मरम्मत नहीं हो पा रही है। - राहुल कुमार
मुख्यमार्ग के गड्ढों को भरवाया जाएगा। फुटपाथ पर मिट्टी डलवा कर दुरुस्त कराया जाएगा। - संजीव सक्सेना, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed