फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road blocked due to protest against power cut

Lalitpur News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर रोका रास्ता

Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Road blocked due to protest against power cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को बकायेदारी पर सप्लाई बंद करने के विरोध में कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सदर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए शांत कराया।
आईटीआई के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। विद्युत विभाग ने अधिक बिल बकाया होने पर 22 अक्तूबर को मेन लाइन से सप्लाई काट दी थी। तीन दिनों से अंधेरा होने के कारण वृद्ध व बच्चों के गिरने तक का खतरा बना हुआ है। बिजली के अभाव में मोटर न चलने से पानी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली संकट से परेशान कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जाम लगाते हुए अधिकारियों पर बिजली काटने का आरोप लगाए। कहा कि तीन दिन पहले बिजली काट दी गई थी। कॉलोनी में निर्धन परिवार रहते हैं, बिजली का कम बिल दिया जाए। किस्तों में पैसा लिया जाए। साथ ही ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद न करने और बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली जोड़ दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझाया। कॉलोनीवासियों ने पांच नवंबर को शिविर लगाने पर बिल जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्युत विभाग ने कनेक्शन जोड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, शानू, मुन्नालाल, इरफान, संगीता, बबिता, सोबरन, अंशुल आदि मौजूद रहे।

---
कॉलोनी में उपभोक्ताओं पर लगभग 1.30 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदारी पर डीपी से आपूर्ति बंद की गई थी। पांच नवंबर को बिल जमा करने के आश्वासन पर लाइन को जोड़ दिया गया है।
- पुष्पेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी प्रथम

26जेएनडी14-किलाजफरगढ़ गांव के पास हादसे की जांच करते हुए जुलाना पुलिस। संवाद

26जेएनडी14-किलाजफरगढ़ गांव के पास हादसे की जांच करते हुए जुलाना पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed