{"_id":"63c50c0896e5e005264fcacc","slug":"road-accident-bike-riding-cousins-died-in-lalitpur-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: प्रीबोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे टकराकर रिपटा में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: प्रीबोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे टकराकर रिपटा में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत
Mon, 16 Jan 2023 03:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Jan 2023 03:00 PM IST
सार
ललितपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां प्रीबोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे टकराकर बेकाबू हो गई और साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मारते हुए रिपटा में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य और किशोरी घायल हो गए।
विज्ञापन
छात्रों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के बुढवार रोड़ पर अनियंत्रित बाइक पीतांबरा ग्रेनाइट फैक्टरी के पास सड़क किनारे खड़ी साइकिल सवार किशोरी से टकराकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक रिपटा में गिर गई। चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
घटना में चचेरे भाई अनुज यादव (15) और अंशुल (17) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बुआ का बेटा शिवम और साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने चचेरे भाईयों को मृत घोषित कर दिया। शिवम और किशोरी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि तीनों लोग 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा देने रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।