फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rivers boom, road routed

जामनीबांध के गेट खुलने से उफनाई नदियां, कई मार्ग हुए बाधित

Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
rivers boom, road routed
उफान पर कुजान घाट नदी - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। मध्य प्रदेश के सागर सहित जिले में कई दिनों से निरंतर हो रही बारिश से नदी, नाले उफना गए हैं। वहीं, जामनीबांध के छह गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे पुतली घाट, छपरट पुल व कुजान घाट पुल पानी में डूब गया है। नतीजा यह हुआ कि सुबह से हल्के व दुपहिया वाहनों का जाम लग गया। पिछले कई दिनों से जिले में बारिश हो रही है। इस कारण जामनी बांध के छह गेट खोलने पड़े। बांध से हो रही पानी की निकासी से नदी, नालों से बाढ़ आ गई है। ललितपुर, मड़ावरा, महरौनी मार्ग का आवागमन प्रभावित हो गया है। कुजानघाट पुल पर करीब दस फीट पानी ऊपर चल रहा है। इससे बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कई वाहन चालक पुलों पर कम पानी होने का इंतजार करते रहे। महरौनी नाराहट मार्ग बृहस्पतिवार से पूरी तरह से बंद है। महरौनी ललितपुर मार्ग पर वसहनों की लम्बी कतार लगी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध से 12 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध क्षेत्र में करीब 570 टोटल बारिश हुई है। बांध के गेट खुलने की सूचना नाराहट थाना प्रभारी आनंद पांडेय ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एकत्रित भीड़ को बांध से अलग करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया।

जामनीबांध गेटो से निकलता पानी

जामनीबांध गेटो से निकलता पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed