फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ripta built on Sijar river submerged, traffic disrupted

Jhansi News: सिजार नदी पर बना रिपटा डूबा, आवागमन में परेशानी

Fri, 11 Jul 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ripta built on Sijar river submerged, traffic disrupted
खिलारा/भंडरा। ग्राम पंचायत हरपुरा, पंचमपुरा संपर्क मार्ग पर सिजार नदी पर बना रपटा बारिश के कारण नदी में डूब जाने से यहां से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रिपटे की ऊंचाई बढ़ाने और इसपर रैलिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तहसील मुख्यालय आने जाने के लिए ग्राम हरपुरा के संपर्क मार्ग पर सिजार नदी पर काफी नीचा रिपटा बना हुआ है जिससे बरसात के मौसम में रिपटा डूब कर जलमग्न हो गया। इससे क्षेत्रवासियों को रपटा पर भरे पानी में से होकर मजबूरन निकालना पड़ता है। ग्राम पंचमपुरा निवासी मथुरा प्रसाद पटेल, नवलकिशोर पटेल, जवाहरलाल पटेल, थान सिंह पटेल, मानवेंद्र पटेल, ग्राम हरपुरा के चरन सिंह बुंदेला प्रधान, राजेश कुशवाहा सहित अनेक ग्रामवासियों ने रिपटे की ऊंचाई बढ़ाये जाने के साथ रेलिंग लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम पंचायत पठा, ढ़करवारा के मध्य से निकली कुडार नदी पर बने रिपटे डूब जाने पर गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। इस वर्ष लघु सिंचाई विभाग द्वारा रपटा के नीचे बने चैकडैम की ऊंचाई बढा देने से एक पखवाड़े से अधिक समय कुडार नदी पर बना रिपटा पानी में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने रपटा के नीचे बनी चेकडैम की ऊंचाई घटाये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed