फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Revision work of electoral roll for graduate MLA election continues,

स्नातक विधायक चुनाव को निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य जारी, 30 दिसंबर को जारी होगी मतदाता सूची

Fri, 14 Oct 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Revision work of electoral roll for graduate MLA election continues,
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए इलाहाबाद-झॉसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का पुनरीक्षण कार्य की सारणी जिला निर्वाचन विभाग ने जारी कर दी है। इसके अनुसार 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए इलाहाबाद-झॉसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में 15 अक्तूबर को निर्वाचन पंजीकरण का प्रथम प्रकाशन, 25 अक्तूबर को द्वितीय प्रकाशन किया जाएगा। सात नंबर को फार्म 18 या 19 जो लागू हो में आवेदन प्राप्त का अंतिम दिन होगा। 19 नवंबर को पांडुलिपि तैयार करने और आलेख्य निर्वाचक नामावली के मुद्रण की अवधि होगी। 23 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन किया जाएगा। 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां भरने की अवधि होगी। 25 दिसंबर को दावे और आपत्तियों का निस्तारण, पूरक सूची तैयार करना और मुद्रित की जाएगी। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय सारणी के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीयन के लिए निर्वाचक, अर्हता तिथि एक नवंबर से पूर्व पहले छह वर्ष के अंदर कम से कम तीन वर्ष या इससे अधिक का अध्यापन पूर्ण करने वाले होगे। शिक्षक मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले सभी शिक्षक सात नवंबर तक आवेदन पत्र संबधित अधिकारी को दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed