फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Return to Leckpal Now will doing incompelete work

लेखपाल काम पर लौटे, अब पूरे होंगे अधूरे काम

Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Return to Leckpal Now will doing incompelete work
सदर तहसील में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। दस दिसंबर से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे लेखपाल और प्रशासन आमने-सामने हैं। लेखपालों पर लगाम कसने के लिए उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने एक और लेखपाल को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले चार लेखपालों को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश के लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पहले 10 से 12 दिसंबर तक तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद लेखपाल 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा लेखपाल संघ के तहसील एवं जिलाघ्यक्ष एवं महामंत्री के निलंबन तथा प्रत्येक तहसील से दो बार में चार- चार लेखपालों की बर्खास्तगी की कार्रवाई करने से जनपद के लेखपालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की चेतावनी के कारण कुछ लेखपालों का सब्र जबाब दे गया। मंगलवार को तहसील के चार लेखपाल दिनेश श्रीवास, चंद्रशेखर मौर्य, धर्मेंद्र सिंह और कुंदन सिंह ने अपने को हड़ताल से अलग कर लिया था। इनमें दूसरी बार बर्खास्त लेखपाल दिनेश श्रीवास भी शामिल हैं। लेकिन, अब उपजिलाधिकारी ने तहसील के लेखपाल रामकुमा रजक को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त
ललितपुर। प्रदेश में कई दिनों से लेखपालों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार/हड़ताल को 28 दिसंबर को समाप्त कर दिया गया है। हड़ताल से जहां एक ओर शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा था, वहीं शासकीय राजस्व की क्षति हो रही थी। इसके मद्देनजर विभिन्न संगठनों ने लेखपाल संघ से वार्ता की। इसमें निर्णय लिया गया कि हड़ताल को समाप्त किया जाएगा। सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि लेखपालों द्वारा वर्तमान में चल रही हड़ताल को बिना शर्त वापस लिए जाने एवं कार्य पर वापस आने की स्थिति में हड़ताल की अवधि में लेखपालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को समाप्त करने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed