फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Retired teachers honored in farewell ceremony

Lalitpur News: विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Wed, 03 Apr 2024 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers honored in farewell ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवारी में सेवानिवृत्त अध्यापकों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शेख आलमगीर, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी व ग्राम प्रधान मठोले अहिरवार ने सेवानिवृत्त अध्यापकों को साल उढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों में प्रताप नारायण पुरोहित प्राथमिक विद्यालय धवारी, राकेश प्रकाश शुक्ला यूपीएस कुम्हेड़ी, कृष्ण कुमार अवस्थी यूपीएस लहरन, शशि प्रकाश शुक्ला यूपीएस सिदवाहा, शकुंतला देवी यूपीएस पचौडा एवं प्रेम कुमारी यूपीएस महरौनी को सम्मानित किया गया। वहीं यूपीएस धवारी में कक्षा आठ के उत्तीर्ण छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित ने पुरस्कार वितरण किया और नए सत्र का शुभारंभ नवीन छात्रों को पुस्तक वितरण कर किया। कार्यक्रम में पवन स्वरूप पटेरिया, राजेश जैन, राजीव लिटोरिया, हेमंत भौंडेले, महेश चौहान, माधव मुरारी आदि मौजूद रहे। संचालन दामोदर दास और आभार प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed