{"_id":"69ebd11979f7a56f0e0d98ea","slug":"retired-army-mans-son-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-155349-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के बेटे की मौत
विज्ञापन
इकलौते बेटे के निधन से टूटा परिवार, पांच दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। झांसी-ललितपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खांदी के मजरा रानीपुरा निवासी लखनलाल विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त सैनिक) का इकलौता पुत्र नरेंद्र शुक्रवार रात कड़ेसराकलां से तालबेहट लौट रहा था। पूराकलां तिराहे से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की छोटी बहन की शादी पांच दिन पहले ही हुई थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव
तालबेहट। बिजरौठा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।