फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Reservation of wards of Nagar Palika Parishad will be done till November 4

नगर पालिका परिषद के वार्डों का चार नवंबर तक होगा आरक्षण, दोबारा आरक्षित नहीं होंगे वार्ड

Thu, 27 Oct 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Reservation of wards of Nagar Palika Parishad will be done till November 4
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही तारीख घोषित नहीं की गईं हों, लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने वार्डों के आरक्षण का फार्मूला भी तय कर दिया है। फार्मूला के मुताबिक वर्ष 2017 में जो वार्ड आरक्षित थे, वह इस बार उसी वर्ग में आरक्षित नहीं होंगे। शासन ने डीएम से जिले में निकायों के वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए चार नवंबर तक प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद वार्ड के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा पालिका को भेजे गए पत्र में शासनादेश के अनुुसार नगर पालिका के 26 वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम में करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में बताया कि जिन वार्ड में पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग या महिला के लिए आरक्षित हो चुके हैं। वह वार्ड अब उसी वर्ग को आरक्षित नहीं किए जाएंगे। हालांकि यह वार्ड अन्य वर्ग में आरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी वाले वार्डों की को अवरोही क्रम में (घटते क्रम में) रखा जाएगा। इसके बाद शासन द्वारा जारी किए गए तय फार्मूला के अनुसार अनुसूचित जन जाति महिला, अनुसूचित जन जाति पुरुष, पिछड़ी जाति महिला, पिछड़ी जाति पुरुष, सामान्य महिला के क्रम में सीटें आरक्षित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फार्मूला के अनुसार नगर पालिका परिषद की कुछ 26 सीटों में अनुसूचित जाति महिला की एक सीट, अनुसूचित जाति पुरुष की दो सीट, पिछड़ा वर्ग महिला की तीन, पिछड़ा वर्ग पुरुष की चार व महिला वर्ग को आरक्षित सीटों में परिवर्तन होना तय माना जाता रहा है। हालांकि चार नवंबर को शासन को भेजे जा रहे वार्डों के प्रस्ताव के बाद वार्ड के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।
शासन के पत्र मिलते ही तय फार्मूला पर कार्य शुरू कर दिया गया है। पूरा आरक्षण फार्मूला के अनुसार तय कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- निहालचंद्र, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed