फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   reservation list released

जिला पंचायत की आरक्षण सूची जारी

Mon, 07 Sep 2015 01:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 07 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत की सीटों के आरक्षण का इंतजार समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने 20 सीटों के लिए वार्डवार आरक्षण तय करते हुए अन्नतिम सूची जारी कर दी है। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन सीटें, अनुसूचित जाति के लिए दो, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन, महिलाओं के लिए दो और नौ सीटें अनारक्षित में रखी गई हैं।


पंचायत चुनाव को लेकर काफी-उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं। पहले प्रदेश सरकार त्रिस्तरीय चुुनाव कराने की मूड में थी। लेकिन, अचानक ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण की प्रक्रिया में बदलाव लाने के उद्देश्य से प्रधानों के चुनाव टाल दिए गए हैं। वर्तमान में सरकार जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव कराने जा रही है। पहले दो सितंबर को आरक्षण तय करने की तिथि थी, जिसे बढ़ाकर छह सितंबर कर दिया गया था। निर्धारित तिथि पर सुबह से ही लोग आरक्षण जानने को बेताब थे, लेकिन देर शाम तक इससे पर्दा हट सका।

 
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जिला पंचायत की सीटों का वार्डवार आरक्षण तय कर दिया है। इसमें वार्ड 11 वालाबेहट अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तेरह सौंरई अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 14 मड़ावरा अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर नौ बिरधा अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर आठ जाखलौन अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 19 कैलगुवां पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 20 बार पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर चार थाना पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 15 सैदपुर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर दो खांदी पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 17 सिलावन महिला, वार्ड नंबर 10 खितवांस महिला, वार्ड नंबर एक पूराकलां, वार्ड नंबर चार जखौरा, वार्ड नंबर पांच थनवारा, वार्ड नंबर छह बांसी, वार्ड नंबर सात बुढ़वार, वार्ड नंबर बारह नाराहट, वार्ड नंबर सोलह गुढ़ा, वार्ड नंबर अठारह बानपुर व वार्ड नंबर 21 पारौन अनारक्षित की गई हैं।


खास बात यह है कि इस बार चार सीटें बढ़ गई हैं, जिस कारण कई सीटों के आरक्षण में फेरबदल हो गया है। इससे उन सीटों पर नेताओं के समीकरण बदल गए हैं। इस अन्नतिम सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आरक्षण फाइनल होने पर सीटों की सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed