फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Republic Day: National flag hoisted with pride and pride, saluted the brave sons of the country

गणतंत्र दिवस: शान से फहरा तिरंगा झंडा, देश के वीर सपूतों को किया नमन

Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: National flag hoisted with pride and pride, saluted the brave sons of the country
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर जिले में आन-बान और शान से तिंरगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। डीएम आलोक सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर एसपी निखिल पाठक ने पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह ने सुबह घंटाघर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कैंप कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराते हुए भारत की एकता, अखंडता, समरसता व विकास पर न्यौछावर रहने की शपथ दिलायी। जीजीआईसी की की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया गया, जिस पर डीएम ने छात्राओं को पुरस्कार व मिष्ठान भेंट किया। डीएम ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को अपने विकास एवं आगे बढ़ने की पूरी स्वतंत्रता है। देश के उन वीर सपूतों को शत-शत नमन जिन्होंने देश आजाद कराने के लिए अपना बलिदान किया। इधर, पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड, पुलिस बैंड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुलशन कुमार, एडीएम नमामी गंगे लवकुश त्रिपाठी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में इन्हें किया गया सम्मानित
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि डीएम आलोक सिंह, जिला जज चंद्रोदय एवं एसपी निखिल पाठक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें सीएफओ डॉ.मतलूब हुसैन को राष्ट्रपति द्वारा अग्निशमन सेवा पदक, निरीक्षक बंधलाल यादव को पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए सिल्वर मेडल सम्मान, निरीक्षक कामता प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, निरीक्षक राजबहादुर को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया है। रैतिक परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोली पांच को प्रथम स्थान प्रदान किया गया, इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक महिला पारुल चंदेल द्वारा किया गया। टोली एक को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया, इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और टोली आठ को तृतीय स्थान मिला, जिसका नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफीसर अनुज पाठक को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यों को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट नई किरण टीम के सदस्यों में डॉ. प्रदीप चौबे, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ एसपी पाठक, डॉ. सुभाष जैन, अजय बरया, सुधा कुशवाहा, अरमान कुरैशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed