फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report filed on three in case of misdeed robbery of old woman in Lalitpur

वृद्ध महिला से हैवानियत: घर घुसे तीन युवकों ने 75 साल की बुजुर्ग को बनाया हवस का शिकार, मारपीट कर लूटे जेवर

Mon, 01 May 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 01 May 2023 12:48 AM IST
सार

घटना के बाद महिला को गंभीर चोट आईं। अस्पताल में उनके मुंह और जबड़े का ऑपरेशन किया गया। होश में आने पर वह बोल पाईं और उन्होंने आरोपियों के नाम व घटना बताई।

विज्ञापन
Report filed on three in case of misdeed robbery of old woman in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव में 11 दिन पहले रात में घर में घुसकर पहले 75 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने और लूट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 21 अप्रैल को उसकी 75 वर्षीय दादी के साथ की गई मारपीट के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था। उस समय दादी की हालत गंभीर थी और वह मुंह से नहीं बोल पा रही थी। इलाज के होने के बाद दादी ने बताया कि किसोरा, राघवेंद्र और चाली उर्फ जाहर ने 19 अप्रैल को रात में घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही दुष्कर्म किया और जेवर आदि ले गए। आरोपी उसकी दादी को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर वह दादी को इलाज के लिए मड़ावरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां उनके मुंह एवं जबड़े का ऑपरेशन किया गया। होश में आने पर वह बोल पाईं और उन्होंने आरोपियों के नाम व घटना बताई। मारपीट में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed