{"_id":"63d9517a1fd0287fa9027569","slug":"report-filed-on-five-including-manager-for-selling-wheat-secretly-from-flour-mill-lalitpur-news-jhs238036359-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आटा मिल से चोरी छिपे गेहूं बेचने में मैनेजर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आटा मिल से चोरी छिपे गेहूं बेचने में मैनेजर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर में फ्लोर मिल से काफी मात्रा में चोरी छिपे गेहूं निकालकर अपने साथियों को बेचने और साथियों से एक बोरी बरामद होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आटा मिल मैनेजर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवकुमार चतुर्वेदी पुत्र हरदयाल चतुर्वेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ला नेहरूनगर में अपने बेटे के साथ आटे का मिल चलाता है। मिल में ग्राम ककरुआ निवासी अभिषेक पुत्र विजय सिंह राजपूत मैनेजर का काम देख रहा था और उसी के पास मिल की चाबियां रहती हैं। पिछले वर्ष घाटा लगने के कारण मिली फ्लोर मिल को पांच-छह माह के लिए बदं रखना पड़ा। बीते तीन चार माह से उसे व्यवसाय में जब कमी दिखाई दी तो हर एक बिंदू पर ध्यान देना शुरू किया। जिस पर उसे जानकारी हुई कि कुछ लेन देन बिना उसकी एवं उसके बेटी की जानकारी के मैनेजर द्वारा किया जा रहा था। जब उसके द्वारा रखे माल को चेक किया गया तो रखा हुआ मामल कुछ कम मिला, तब उनका शक बढ़ गया। 28 जनवरी को जब उक्त मैनेजर द्वारा बेची जा रही बोरी का पता चला तो इसकी जानकारी शुरू की, पता चला कि अनेक राजपूत, विजय सिंह राजपूत व राजगोपाल उसके मैनेजर से चोरी छिपे उसके मिल का गेंहूं खरीद लेते हैं। जिससे उसका काफी नुकसान होने लगा। उसी दिन अनेक राजपूत को मोटरसाइकिल से गेहूं की बोरी ले जाते पकड़ लिया और बाइक पर रामगोपाल बोरी पकड़े था। पूछने पर बताया कि उसके मैनेजर से पैसों में गेहूूं खरीद लेते हैं और उसे ले जाकर बेचते हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका मैनेजर अभिषेक व उसके साथियों अनेक राजपूत, रामगोपाल, मुकेश व सौरभ द्वारा फ्लोर मिल से काफी मात्रा में गेहूं चोरी करके बेचा जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।