{"_id":"6a0cc8bdd0f5da3c6c06d659","slug":"report-filed-against-three-individuals-on-charges-of-felling-green-trees-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156598-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हरे पेड़ काटने के आराेप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हरे पेड़ काटने के आराेप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम ऐरा में छह कीमती हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादते समय पकड़ लिया। उड़नदस्ता टीम ने तीन आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में छह कीमती हरे पेड़ शीशम, ढाक गूलर और जामुन के पेड़ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुछ लोग लाद रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिलने पर ललितपुर वन रेंज के अंतर्गत उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे पेड़ों को मय ट्रैक्टर ट्रॉली के जब्त कर लिया। इस मामले में वन रेंज द्वारा ग्राम ऐरा निवासी तीन आरोपियों राजकुमार पटेल, अच्छे लाल और शीतल के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला ग्राम रमेशरा का है, जहां मिट्टी खनन के मामले में भी ट्रैक्टर वन रेंज टीम ने पकड़ा है। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।