फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Renovation of Govind Sagar Dam will have to wait further

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के जीर्णोद्धार को करना होगा और इंतजार

Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Govind Sagar Dam will have to wait further
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बांध पुनर्वास और सुधार योजना फेज-2 के तहत गोविंद सागर बांध के जीर्णोद्धार के लिए अब और इंतजार करना होगा। फेज-2 में टेक्निकल पेंच फंसने के बाद विश्व बैंक ने इसे फेज-3 में काम कराने की सूची में शामिल किया है।
गोविंद सागर बांध सबसे पुराने बांधों में शुमार है। यह बांध साइफन प्रणाली युक्त है। बांध के करीब 70 वर्ष से अधिक पुराना होने के कारण इसमें सिल्ट जमा हो गई है, इससे बांध में पूर्ण क्षमता से पानी नहीं भर पाता। कुछ वर्ष पूर्व विश्व बैंक की पुनर्वास और सुधार योजना फेज-2 के लिए गोविंद सागर बांध को चयनित किया गया था। इसके जीर्णोद्धार के लिए 18.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। विश्व बैंक 70 फीसदी और राज्य सरकार को 30 फीसदी धनराशि देना था। काम कराने के लिए विश्व बैंक से निविदा प्रक्रिया के लिए अनुमति मांगी गई, लेकिन विश्व बैंक की तकनीकी समिति के निरीक्षण में बांध पर अतिरिक्त स्पिल वे का निर्माण करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने विश्व बैंक की तकनीकी रिपोर्ट पर काम नहीं कराया। इस कारण यह प्रक्रिया वर्ष भर अटकी रही। इसके बाद सिंचाई विभाग ने शासन से मिली दो करोड़ रुपये की धनराशि लौटा दी थी। अब बांध पुनर्वास और सुधार योजना फेज-3 में गोविंद सागर बांध के जीर्णोद्धार का काम कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार फेज-3 का काम एक-दो वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह काम कराए जाने थे
जीर्णोद्धार में बांध के मैनुअल गेटों का आधुनिकीकरण, बांध के अपस्ट्रीम में पिचिंग, कंक्रीट स्पिल वे निर्माण, सीपेज-लीकेज का कार्य, सोलर लाइट, डाउन स्ट्रीम का सुदृढ़ीकरण, पैराविट की मरम्मत, नहरों के गेटों पर सुरक्षा शेड लगाया जाना शामिल था। सुरक्षा ड्यूटी सहित निगरानी के लिए टाइप वन स्तर के आवासों का निर्माण कराया जाना शामिल है।
---------
विश्व बैंक और सिंचाई विभाग में फंसा पेंच
विश्व बैंक की तकनीकी समिति ने जब गोविंद सागर बांध का निरीक्षण किया था, तब यहां एक और स्पिल वे (गेट प्रणाली) की आवश्यकता पाई थी। सिंचाई विभाग ने बांध पर पूर्व से ही गेट व साइफन प्रणाली होने के कारण अतिरिक्त स्पिल-वे बनाने से इन्कार कर दिया था। इस कारण विश्व बैंक गोविंद सागर बांध के जीर्णोद्धार के लिए न तो अपने हिस्से की धनराशि दे रहा था और न ही निविदा प्रक्रिया को स्वीकृति दे रहा था।

------------
फेज-2 के तहत गोविंद बांध का जीर्णोद्धार कराया जाना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते विश्व बैंक से अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब गोविंद सागर बांध का जीर्णोद्धार बांध पुनर्वास और सुधार योजना फेज-3 में कराया जाएगा।
इं. उमेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed